फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुलिस ने भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा, भूसे की तरह भरे थे 65 मवेशी

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 21 परिचय-श्रीनगर गोशाला में पशुओं का डॉक्टरी परीक्षण करते पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। मध्यप्रदेश के जनपद सागर से भूसे की तरह भैंस भरकर उन्नाव जिले जा रहे एक ट्रक को थाना श्रीनगर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रक में 65 भैंसें बरामद हुई। सभी भैंसों को रस्सी से बांधकर भरे जाने से छह की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर से एक ट्रक में 65 भैंस लादी गईं थीं। ट्रक चालक वाहन को हाईवे की बजाय छोटे मार्गों से लेकर जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि मवेशियों को भूसे की तरह भरकर ट्रक जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बेलाताल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रक को रोका। जांच करने पर ट्रक में 65 भैंसें लदी मिलीं। जिनमें से छह की मौत हो गई थी। सभी मवेशियों को श्रीनगर गोशाला भेजा गया। पकड़े गए आरोपी अर्जुन रैकवार निवासी व समीर निवासी दमोह और जनपद झांसी निवासी आशिक व अप्पू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी वीरपाल को बुलाकर पशुओं का डॉक्टरी परीक्षण कराया। जिनमें से छह पशु मृत मिले। जिनका पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें