फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 12 बालू से लदे ट्रक किए सीज

Tue, 24 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बेलाताल रोड पर खड़े बालू से लदे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी मध्य प्रदेश से लाई जा रही बालू पर रोक नहीं लग रही है। मंगलवार को बेलाताल तिराहे के पास पुलिस ने 10 बालू से लदे ट्रकों को पकड़ लिया। उधर,  कुलपहाड़ कस्बे में पुलिस ने बालू से लदे दो ट्रैक्टर पकड़ लिए।


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देश पर बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस चेकिंग कर रही है। सोमवार की रात को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर की धसान नदी से बालू भरकर आ रहे आठ ट्रकों को श्रीनगर पुलिस ने बेलाताल तिराहे के पास 10 ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही ट्रकों के कागजात खनिज विभाग और सेल टैक्स को भेज दिए है। ट्रक चालकों के पास न तो जिले की रायल्टी थी और न बालू ले जाने संबंधी कोई कागजात थे।  मंगलवार को कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे बालू से भरे दो ट्रैक्टर पकड़ लिए।
विज्ञापन


पूछताछ में ट्रैक्टर चालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। तब पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर कोतवाली में खड़ा कर दिया। साथ ही मामले की सूचना खनिज विभाग के अधिकारियों को दी गई है। अवैध खनन कर लाई जा रही बालू से लदे ट्रैक्टरों के पकड़े जाने से बालू माफियाओं के खलबली मची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें