ला अस्पताल में भर्ती अनशनकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में एम्स खुलवाने की मांग को लेकर 20 अप्रैल से आमरण अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार और उनके चार साथियों को शनिवार रात पुलिस ने बलपूर्वक उठा लिया। सभी अनशनकारियों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस फोर्स भी तैनात है।
जिले में एम्स खुलवाने की मंाग को लेकर 255 दिन से उपवास व अन्नत्याग सत्याग्रह कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने 20 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू किया था। उनके साथ रामसहाय, जसवंत सिंह सेंगर, भगवती प्रसाद सोनी व शेख इकबाल भी आमरण अनशन पर थे।
अनशन के दूसरे दिन एडीएम आनंद कुमार, अपर एसपी राजेश सक्सेना ने अनशनकारियों से वार्ता की थी, लेकिन वह मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उनका नियमित डॉक्टरी परीक्षण किया गया।
शनिवार की रात करीब 12 बजे अनशन पर बैठे तारा पाटकार और उनके चारों साथियों को पुलिस ने बलपूर्वक उठा दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नाेंकझोंक हुई। इस दौरान अनशनकारियों से मिलने पहुंच रहे लोगाें के कड़े विरोध के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।
तारा पाटकार ने एलान किया है कि मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अस्पताल में भी भोजन व फल नहीं ग्रहण किए।