फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लूटों का किया खुलासा

Sat, 22 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन माह में  शहर में हुई लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लुटेरों के पास से 1.81 लाख रुपये और तीन तमंचे बरामद कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर में 30 जून को कर्मचारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव स्टेट बैंक से पैसे लेकर  डिग्गी में डालकर जा रहे थे जहां डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये के बैग को टप्पेबाजों ने गायब कर दिया था। 28 जुलाई को पत्थर व्यापारी प्रेमनाथ शर्मा के मुनीम आबिद हुसैन दो लाख रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने आए थे, लंच का टाइम होने से डिग्गी में रखे 2 लाख रुपये गायब हो गए थे। तीसरी घटना 12 अगस्त को शहर के बिलबई तिराहे पर घटी जहां पर शाम को एक सेवानिवृत्त शिक्षक 80 हजार रुपए लेकर बाइक से गांव जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करके बिलबई तिराहे के पास तमंचा लगाकर 80 हजार लूट लिये । शनिवार को कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला और भटीपुरा चौकी इंचार्ज ध्यान सिंह चौहान को मुखबिर से मिली सूचना पर चुरबुरा रोड पर कुछ बदमाशों के खड़े होने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर बदमाश ब्रजेंद्र, प्रेमचंद्र और मुकेश कंचनपुरा थाना चंदला जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें