महोबा। शहर के तहसील-डाकबंगला मार्ग में बलखंडेश्वर मंदिर के पास एक मारूति सवार व्यापारी से 2.13 लाख की टप्पेबाजी करने और कस्बा जैतपुर में दंपति से एक लाख रुपये की लूटपाट करने के मामले में पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी से हुई टप्पेबाजी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उरई निवासी एक व्यापारी सुरेश कुमार बुधवार की शाम को 7 बजे 2.13 लाख रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम आरी निवासी सोमवती बुधवार को अपने पति नृपत के साथ एक लाख रुपये एसबीआई जैतपुर से निकाल कर बाइक से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बदमाशों ने एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटैज लेने के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष अजनर आनंद कुमार ने जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।