फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में1.42 करोड़ की लागत से बनेंगे पुलिस आवास

विज्ञापन
कर्मचारियों के साथ लेआउट करते अवर अभियंता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पुलिस आवास के लिए 1.42 करोड़ रुपये स्वीकृत हो जाने से थाना श्रीनगर के पुलिसकर्मियों को किराए के मकान के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। शासन ने चार मंजिला पुलिस आवास का निर्माण कराने के लिए हरी झंडी दे दी है। जिससे जल्द ही थाने की पहले से पड़ी जमीन में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने लेआउट भी करा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों के लिए चार मंजिला इमारत में 22 कमरे तैयार किए गए हैं। इमारत के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की देखरेख में कराया जाएगा। थाना श्रीनगर में पुराना थाना परिसर में पड़ी दो एकड़ जमीन में अब पुलिस कर्मचारियों के आवास तैयार कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने पुलिस आवास बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसकी शासन ने मंजूरी देने के साथ धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया भी करा दी है। रविवार को लोक निर्माण विभाग के जेई विनोद कुमार ने ठेकेदारों के साथ ग्राम श्रीनगर पहुंचकर भूमि का लेआउट कराया। चार मंजिला इमारत में 16 महिला कांस्टेबल और 16 पुरुष कांस्टेबल के लिए आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें