फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ठंड में निमोनिया के मरीज बढ़े, सात दिन में 20 बच्चे भर्ती

Sun, 24 Nov 2024 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सर्दी शुरू होते ही निमोनिया के रोगी बढ़े हैं। सप्ताह में 20 बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दिन में निकल रही हल्की धूप और शाम को पड़ रही सर्दी से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लापरवाही से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी राहील ने बताया कि इन दिनों पहले की अपेक्षा 30 से 40 फीसदी मरीजों में इजाफा हुआ है। एक सप्ताह में 20 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि 150 मरीजों को देखा। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सर्दी, निमोनिया, खांसी, जुकाम आदि से ग्रसित आ रहे हैं। उन्होंने ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि सर्दी बढ़ने से बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें सर्दी से बचाने के लिए घर से बाहर कम निकालें। बच्चों को टोपी, ग्लब्स व मोजे आदि पहनाकर रखें। प्रोटीनयुक्त भोजन कराएं। ज्यादा ठंड होने पर बच्चों को कुछ देर के लिए धूप में खेलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें