महोबा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से जनपद के स्कूलों व कॉलेजों में वृहद कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को जनपद के किशोर गोस्वामी डिग्री कॉलेज कुलपहाड़, बुंदेलखंडी डिग्री कॉलेज पनवाड़ी, गवर्नमेंट डिग्री कालेज पनवाड़ी, हमीदिया कॉलेज पनवाड़ी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुलपहाड़, राजकीय हाई स्कूल बिजरारी में मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरुकता को लेकर स्लोगन तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के वोटर कार्ड अब तक नहीं बने हैं वे लोग इस अभियान के अंतर्गत अपने वोटर कार्ड अवश्य बनवा लें। (संवाद)