फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निष्पक्ष कार्रवाई के लिए डीआईजी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के किदवईनगर में 30 जून को शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे परेशान महिला ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर डीआईजी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन



कस्बा किदवईनगर निवासी वंदना कुशवाहा ने डीआईजी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 30 जून की रात बेटी के विवाह समारोह के दौरान पड़ोसी रवि यादव बार-बार तेज रफ्तार कार उनके दरवाजे से निकाल रहा था। मना करने पर वह अभद्रता करने लगा। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया। बेटी की विदाई के बाद शाम को रवि यादव ने अपने साथियों के साथ आकर घर में घुसकर परिजनो को पीटा। घटना में वंदना कुशवाहा, उनके बेटे दिनेश, जेठानी सुनीता कुशवाहा और भतीजी मधु कुशवाहा घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां सुनीता के सिर में गंभीर चोटें होने से उसे रेफर कर दिया गया। आरोप है कि मामले में पहले कबरई पुलिस ने कार्रवाई नहीं की लेकिन एसपी से शिकायत के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।



आरोप लगाया कि कबरई पुलिस ने आरोपी पक्ष की झूठी शिकायत के आधार पर उसके नाबालिग बेटे दीपक, भतीजे कमलेश, भतीजे मुकेश व राहुल कुशवाहा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वंदना ने थाना कबरई पुलिस पर मामले में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और न्याय न मिलने पर भूख हड़ताल करने की बात कही है। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसलिए दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें