फोटो 26 एमएएचपी 14 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियों के मरीज। संवाद
- फोटो : निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा में वन विभाग द्वारा पिंजरे में कैद तेंदुआ।
महोबा। तापमान में बदलाव से वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। साथ ही लिवर में भी सूजन हो रही है। इस तरह के 40 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर उन्हें दवाओं के साथ परहेज बता रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1,200 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन दिनों बुखार और लिवर संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि बदलते मौसम में अक्सर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। इससे शरीर को बीमारियां तेजी से चपेट में लेती हैं। इन दिनों डेंगू, मलेरिया का असर नहीं है बल्कि वायरल बुखार मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है। जिन मरीजों को पांच दिन तक बुखार बना रहता है ऐसे मरीजों में प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं।
हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर सही उपचार लेने से मरीज ठीक हो रहे हैं। कई मरीज ऐसे भी आ रहे हैं जिन्हें बुखार के बाद पेट दर्द की समस्या सता रही है। ऐसे मरीजों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।