फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के सामने गड्ढे ही गड्ढे

Mon, 29 Jul 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में सड़कों की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। नगर पंचायत कबरई में अध्यक्ष के आवास के सामने से निकले चंद्रावल मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों और लोगों ने डीएम मृदुल चौधरी से सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। कस्बे से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे से जुड़े कबरई बांध, धरौन, गंज आदि गांवों को जाने वाला चंद्रावल मार्ग जर्जर है।
पिछले एक दशक से इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। चंद्रावल रोड कस्बे के विशाल नगर व इंद्रानगर मोहल्ले से होकर गुजरता है। लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की। साथ ही कस्बा व जिला मुख्यालय में प्रदर्शन भी किए, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगरवासी अशोक वर्मा, संदीप द्विवेदी, भगवानदास जाटव, मुन्नीलाल कुशवाहा, इरफान व शकूर सौदागर ने बताया कि बस्ती से लगे हुए गंगा मैया पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर लेकर क्रशर प्लांटों को जाने वाले डंपर इसी मार्ग से निकलते हैं।
सड़क किनारे ही जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय होने से स्कूली बच्चे भी इसी रोड से गुजरते हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी हुई हैं।
उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी कुशवाहा का कहना है कि सभासद शान मोहम्मद, प्रेमशंकर कुशवाहा, प्रेमचंद चौरसिया, भवानीदीन रैकवार, कल्पना तिवारी व उन्होंने डीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर सड़क बनवाए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें