फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अजनर में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 01 परिचय-कस्बा अजनर के ऊंचाई वाले इलाके में नई लाइन बिछाने के लिए खोदाई करते श्
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जैतपुर ब्लॉक के कस्बा अजनर में 1.72 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा था। अमर उजाला में समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अब 250 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कस्बा अजनर की 11 हजार की आबादी के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। शुरुआत से ही इसमें लीकेज और ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी न पहुंचने की समस्या थी। भीषण गर्मी में श्रीराम मोहल्ला, अनुसूचित जाति बस्ती और गायत्रीपुरा समेत छह मोहल्लों में आपूर्ति ठप थी। लोग दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे थे। अमर उजाला ने आठ जून के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने पेयजल समस्या के समाधान की कार्ययोजना तैयार की थी।
जल निगम के अवर अभियंता कमलेश बाजपेई ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल समस्या दूर करने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन बिछाने के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में नियमित पेयजल आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें