कीरत सागर मार्ग पर पाइप लाइन टूटने से सड़क नाले में तब्दील हो गई है। इससे कई मोहल्लाें की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पानी न मिलने से लोगाें में भारी गुस्सा है।
पीपीएन चौराहे से कीरत सागर तक बिछाई गई पाइप लाइन शुक्रवार को टूटने से सड़क नाला बन गई है, जिससे नागरिकाें को जहां दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
लोगाें में इससे आक्रोश पनप रहा है। हालांकि महकमे द्वारा लाइन मरम्मत करने के लिए टीम लगा दी गई है, लेकिन शाम तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके चलते शनिवार को भी पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के आसार बढ़ गए हैं।
गौरतलब है कि जलनिगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइनें आए दिन टूटती रहती हैं।
इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। जलनिगम द्वारा पाइप लाइनों को ठीक कराने का काम चलता रहेगा। कभी श्रीनगर रोड पर तो कभी शहर के अंदर बिछी पाइप लाइनें टूट जाती हैं। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।