चरखारी के ग्राम अकटोंहा में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला की सरेआम पिटाई कर अधमरा कर दिया। महिला को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर गुलाबी गैंग ने अस्पताल में हल्ला बोला और पीड़िता से मिलकर हालचाल लिया।
ग्राम अकटोहां निवासी आशा का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था जिस पर गांव के दबंगों ने महिला की सरेआम लाठी डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। महिला को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया।जहां हालत ठीक न होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुलाबी गैंग को जानकारी मिलते ही गैंग ने जिला अस्पताल में पहुंचकर जमकर हो हाय, हल्ला मचाया और पीड़िता हाल जाना और साथ ही पुलिस को चेतावनी दी कि यदि दबंगों की जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो गैंग शांत नहीं बैठेगी। गुलाबी गैंग कमांडर फरीदा बेगम ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।