फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हरियाली अमावस्या पर लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 11 परिचय-हरियाली अमावस्या पर गोरखगिरि की परिक्रमा लगाते बुंदेले। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

-भक्तों ने की बुंदेलखंड की तरक्की व खुशहाली की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सावन मास की हरियाली अमावस्या पर बुधवार को बुंदेलों ने गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि पर्वत की पांच किमी लंबी परिक्रमा लगाई। इस दौरान बुंदेलखंड की खुशहाली और तरक्की की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि गोरखगिरि पर्वत जनपद चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत की तरह पुण्य फलदायी है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिवतांडव मंदिर परिसर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, महावीरन, केदारेश्वर महादेव, सकरे सन्या, काली माता, छोटी चंद्रिका, वैष्णो देवी, राम दरबार, बालाजी हनुमान, काल भैरव मंदिर होते हुए गुजरी। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के लिए हजारों लोग पैदल चलकर चित्रकूट पहुंचते हैं। इस मौके पर दिलीप जैन, डाॅ. देवेंद्र पुरवार, अवधेश गुप्ता, संतोष पटैरिया, प्रेम, अजय, प्रवीण चौरसिया, गया प्रसाद, नीरज, प्रहलाद, अन्नू पुरवार, महेंद्र, मुन्ना सोनी, माधव खरे, गोविंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें