फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर लोगों ने जमकर की गन्ने की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। देवोत्थान एकादशी जिले में दो दिन मनाई जाएगी। कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को पर्व मनाया, जबकि अधिकांश लोग 8 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर पूजा करेंगे। पर्व को लेकर लोगों ने गन्ने की जमकर खरीदारी की। पूजा में गन्ने का महत्व अधिक होने पर गन्ना महंगा रहा। पूजा सामग्री खरीदने को लेकर लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

पूजा सामग्री व गन्ने खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार पहुंच गए। 10 रुपये में बिकने वाला गन्ने 20 से 30 रुपये में बिका। पर्व दो दिन होने के चलते कम लोगों ने ही गुरुवार को पूजा की। घर सजाए गए, जबकि कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं 8 नवंबर को पर्व मनाएंगी।
चरखारी के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेला प्रांगण में कई जनपदों से सैकड़ों महिलाएं मंदिर की परिक्रमा कर पूजा अर्चना करेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन प्रात: स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें।
विज्ञापन

लगा मेला, जुटी रही भीड़
भरवारा (महोबा)। कुलपहाड़ के पठारी कुइयां स्थित अर्धकुंवारी माता मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर मेला लगा। मेले में सजी दुकानों से महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान मंदिर में कबीर पंथी भजनों का आयोजन किया गया। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने मंदिर में कृष्ण और गोपियों के संवाद किए। ग्वालों को दही खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें