फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निर्माण कार्य में अनियमितता पर भड़के लोग, काम रुकवाया

Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के वार्ड नंबर एक तकिया में सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया। मजदूरों को निर्माण स्थल से भगा लिया। स्थानीय लोगों ने मानकों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड क्षेत्र के निवासी ओम प्रकाश गुप्ता, राजा भइया शुक्ला, प्यारे विश्वकर्मा, लल्लू राज सोनकर ने बताया कि नगर पालिका परिषद मौदहा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत तकिया मोहल्ले में लालाजी यादव के घर के सामने से मस्जिद तक लगभग 150 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सीसी सड़क व नाली का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 14 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। वार्ड सभासद रमा सिंह ने बताया ठेकेदार एस्टीमेट के हिसाब से काम नहीं कर रहा है जहां नाली में नौ इंची ईंट लगाना चाहिए वहां चार इंची ईंट लगा रहे हैं। इसलिए विरोध किया जा रहा है।

शिकायत पर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ठेकेदार को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए हैं। मानक के अनुरूप ही निर्माण कार्य संपन्न कराएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदित्य कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें