कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सूपा से लाडपुर गांव तक आठ किमी की पदयात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांव के बाहर सड़क किनारे महिलाएं भी राहुल की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखी।
राहुल गांधी का काफिला आते ही हाईवे पर महिलाएं और पुरुष अपने अपने दरवाजे पर खड़े हो गए। लेकिन काफिले में भारी भीड़ और अगल-बगल चल रही एसपीजी व पुलिस फोर्स के कारण तमाम ग्रामीण और महिलाएं राहुल गांधी को नही देख सके। तमाम महिलाएं छत पर गई। और दूर से राहुल गांधी की एक झलक देख ली। पदयात्रा के दौरान राहुल द्वारा हाथ हिला कर अभिवादन करने से सड़क किनारे व छतों पर खड़े लोग भी खासे गदगद हो गए।