फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तहसील स्तर पर लंबित मामलों का जल्द कराया जाए निस्तारण

Sat, 25 Apr 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों में सुनवाई करें और तहसील स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने राजस्व प्रशासन संबंधी कार्य, रिट याचिकाओं में प्रति शपथ पत्र दाखिल किए जाने, न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्यावेदनों के निस्तारण की स्थिति, राजस्व वाद, धारा-80 के लंबित मामलों, पट्टा आवंटन, कब्जा सत्यापन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, धारा 34 के आदेशों के अमल दरामद की फीडिंग, आय, जाति प्रमाण पत्रों की फीडिंग आदि की समीक्षा की। उन्होंने धारा 116 पर विशेष ध्यान देने व लंबित मामलों का समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े 10 विवादों का निस्तारण अभियान चलाकर कराया जाएं। कुर्रा वाद, हदबंदी वादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। थाना दिवस में भी राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहे। ताकि, राजस्व वादों का निस्तारण हो सके। स्मार्ट मीटर की शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए। गांव-गांव जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए। एडीएम कुंवर पंकज ने कहा कि अंश निर्धारण मामले में ग्राम पंचायत में मुनादी कराकर और अभियान चलाकर मामलों का निस्तारण कराया जाए। पोर्टल पर कोई भी मामला लंबित न रहे। बैठक में एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें