फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा कैंप में जुटी मरीजों की भीड़

Wed, 01 Jul 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महाेबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अवस्थी नर्सिंग होम में बुधवार को आयोजित किए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सरकारी और प्राइवेट डाक्टरों ने अलग-अलग कक्षों में बैठकर दूर दराज से आए मरीजों का मुफ्त इलाज किया, साथ ही दवा का भी वितरण किया गया। कैंप में आने वाले मरीज मुफ्त इलाज और दवाएं पाकर गदगद दिखाई दिए।
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर, डॉयबिटीज, माइग्रेन, जोड़ों में दर्द, बुखार, डायरिया व महिला संबंधी रोगों का डाक्टरों की टीम ने उपचार किया। कैंप में आई मरीजों की भीड़ को संतुलित करने के लिए कक्षों में एक-एक करके मरीजों को बुलाया गया। कैंप में तीन महिला स्पेश्लिस्ट ने कैंप में आई महिलाओं को उपचार किया। कैंप में डा. प्रज्ञा अवस्थी ने गायक्नोलाजी से संबंधित महिला मरीजों का मुफ्त परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ अर्चना पुरवार ने भी महिला मरीजों का उपचार किया। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डा. विभा पुरवार ने भी महिलाओं का उपचार किया।

 चिकित्सकों ने बेहतर सेवा की ली शपथ
महोबा। अमर उजाला के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सकों को सीएमओ डा0 एसके वार्ष्णेय ने सीमित संसाधनों में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं से और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता को देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें समाज में डाक्टर के पेशे को और अधिक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए आज डाक्टर्स डे पर संकल्प लेकर काम करना चाहिए। जिस पर डाक्टरों ने शपथ ली।
विज्ञापन


प्राइवेट डाक्टर्स एसोसिएशन ने भी किया सहयोग
महोबा। डाक्टर्स डे पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्राइवेट डाक्टर ऐसोसिएशन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एक दर्जन से ज्यादा डाक्टरों ने शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।  साथ ही मरीजों को देखा और परामर्श दिया। सहयोग करने वाले डाक्टरों में सीनियर डा. अवनीश कुमार शिवहरे, डा. ज्ञानेश अवस्थी, डा. चंद्रपाल सेठ, डा. सिद्धेश्वर अवस्थी, डा. रामकुमार परमार, डा. प्रज्ञा अवस्थी, डा. अर्चना पुरवार, डा. क्यू रहमानी, डा. विनय अगस्तीम, डा. कमलेश सक्सेना, डा. हिमांशु तिवारी, डा. फारुख, डा. वाहिद, डा. मथुरा प्रसाद, डा. जुबैर, डा. विचित्र मोहन त्रिपाठी शामिल रहे।

सीएमओ और सीएमए ने भी देखे मरीज
फोटो01एमएएचपी 5 परिचय मरीज देखते सीएमओ।
महोबा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सीएमओ और सीएमएस ने दो घंटे का समय देकर मरीजों को देखा, साथ ही मरीजों को परामर्श भी दिया। सुबह 10:15 से 12:15 तक सीएमओ जिला अस्पताल की टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। जिला अस्पताल के सीनियर डाक्टरों की टीम आने से मरीजों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। जिला अस्पताल के डाक्टर आरबी आर्या ने भी  मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें