फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल की दरों में पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि किए जाने, रात्रिकालीन विद्युत कटौती, घरेलू बिजली कनेक्शन दो किलोवाट किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंप कर समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में पंद्रह फीसदी वृद्धि की है, बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए। वहीं जनपद में अघोषित रात्रि बिजली कटौती बंद कर बीस घंटे बिजली आपूर्ति कराई जाए, घरेलू  बिजली कनेक्शन दो किलोवाट के स्थान पर पुन: एक किलोवाट किया जाए।
ज्ञापन में बताया कि अेालावृष्टि, अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है, जिससे वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। किसानों का निजी ट्यूबवेलों का बिजली बिल माफ किया जाए जिससे उनको राहत मिलेगी। कीरत सागर फीडर में  बिल जमा करने के मात्र दो काउंटर बनाए गए, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होकर बिल जमा करना पड़ता है, कार्यकर्ताओं ने बिल जमा करने के अतिरिक्त काउंटर खोले जाने की मांग की । एडीएम को ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, मनोज तिवारी, सुभाष सैनी, मुकेश विकास गुप्ता, फूलचंद्र त्रिपाठी, भारत विशाल शुक्ला, महेंद्र अवस्थी, प्रताप सिंह राजपूत, संजय सिंह, अखंड भारत मिश्रा, नरेश विश्वकर्मा, संजीव त्रिवेदी, संदीप शर्मा सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें