फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवर्ड पूछ 18 हजार उड़ाए

Wed, 09 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने स्वयं को इलाहाबाद बैंक का अधिकारी बताकर ग्राहक का पासवर्ड पूछकर 18 हजार की शापिंग कर ली।  घटना की जानकारी ग्राहक को पासबुक की इंट्री कराने पर मिली। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और थानाध्यक्ष को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम मवई निवासी खेमचंद्र पुत्र ठाकुरदास का इलाहाबाद बैंक श्रीनगर में खाता है। खाताधारक ने बताया कि अंजान व्यक्ति ने बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम चालू रखने के बाबत जानकारी दी। और एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। पासवर्ड जानने के खाते से 18 हजार की शापिंग कर ली। मंगलवार को पासबुक में इंट्री कराने गए खेमचंद्र ने खाते से 18 हजार निकलने पर वह भौचक्का रह गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत बैंक प्रबंधक और बाद में थानाध्यक्ष श्रीनगर को दी। पीड़ित ने उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर देकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें