फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले से तीन किसान जख्मी

Tue, 08 Sep 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना श्रीनगर के ग्राम पिपरामाफ में खेत में उर्द, मूंग की फसल की कटाई कर रहे तीन लोगों पर सियार ने हमलाकर जख्मी कर दिया। हमले में तीनों किसान बुरी तरह घायल हो गए। सियार ने एक के बाद एक किसानों को निशाना बनाया। घायल ग्रामीण एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

ग्राम पिपरामाफ निवासी कामता अनुरागी (50) ममता (19) पुत्री कामता अनुरागी, कट्टू  (40) पत्नी पूरन अपने खेत में उर्द मूंग की फसल की कटाई कर रहे थे। तभी अचानक सियार ने किसानों पर हमला बोल दिया सबसे पहले सियार ने कामता को झपट्टा मारकर घायल कर दिया। पिता को बचाने आई बेटी को भी सियार ने घायल कर दिया। इसके बाद कट्टू को भी दौड़कर पकड़ लिया जिससे तीनों इधर उधर भागने लगे। किसानों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों पर काम रहे किसानों ने एकजुट होकर सियार को खदेड़ दिया और घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी कर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर मार गिराया। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में  भर्ती कराया गया। जहां पर ग्रामीणों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें