फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेल ट्रैक पर प्वाइंट बदलने के दौरान यात्रियों को नहीं महसूस होंगे झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




महोबा। रेल संरक्षा एवं रेलवे ट्रैक अवसंरचना के आधुनिकीकरण के तहत महोबा-खजुराहो-ललितपुर रेल खंड में रेलवे की ओर से नौ थिक वेब स्विच स्थापित किए गए हैं। इस आधुनिक तकनीक से टर्नआउट पर ट्रेनों के निकलने पर झटकों में कमी आएगी।
विज्ञापन




रेलवे की ओर से ट्रेनों के सुरक्षित व सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थिक वेब स्विच लगाने का कार्य किया गया है। इन थिक वेब स्विच की स्थापना होने से रेलवे ट्रैक की संरक्षा, स्थिरता और संचालन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किया जा रहा है। इसके तहत झांसी मंडल के महोबा-खजुराहो-ललितपुर रेल खंड में इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कुल नौ थिक वेब स्विच स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से सरसोकी में तीन और चौराहा में एक थिक वेब स्विच का स्थापना की गई है। इनके लगने से टर्नआउट पर ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम व उच्च गति के अनुकूल बनाया जा सकेगा। इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से टर्नआउट पर ट्रेनों में झटकों में कमी आएगी और रेल ट्रैक पर प्वाइंट बदलने के दौरान यात्रियों को झटका महसूस नहीं होगा। यह प्रणाली ट्रैक की आयु बढ़ाने व अनुरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि संरक्षा सर्वोपरि है और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ट्रैक अवसंरचना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इन थिक वेब स्विच की स्थापना से टर्नआउट संबंधी विफलताओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें