आल्हा चौक में जश्न मनाते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद पीओके में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से लोग खुशी से झूम रहे हैं। जिले भर में पटाखों और आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी। भाजपाइयों ने आल्हा चौक पर खुशी में ढोल नगाड़े बजाकर खूब डांस किया। सितंबर महीने में जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 18 सैनिकों की घटना से
नाराज भारतीय सैनिकों ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस खुशी में जगह-जगह आतिशबाजी की गई। पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने मिठाई बंटवाई। पीपीएन तिराहा, रोडवेज आल्हा चौक, तहसील चौराहा सहित विभिन्न चौराहों पर राहगीरों को भी सैनिकों की कामयाबी पर मिठाई खिलाई। इसके बाद भाजपा जिलध्यक्ष जितेंद्र सिंह
सेंगर के नेतृत्व में देवेंद्र शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा, संदीप शुक्ला, विनोद पुरवार, नीरज रावत, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पहुंचकर बैंड बाजों के साथ जमकर खुशियां मनाई। उधर, चित्रगुप्त समाज सेवा समिति ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। संयोजन समिति के संयोजक गिरजेश खरे ने किया।