फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के रामश्री महाविद्यालय में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवाओं के बीच बेहतरीन कराटे देखने को मिले। चयनित प्रतिभागी प्रदेशस्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

महोबा कराटे एसोसिएशन के द्वारा जिले की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास शुरू किया है। शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित कराटे चैंपियनशिप का शुुुभारंभ जिला सूचना अधिकारी सतीश यादव व बसपा जिलाध्यक्ष मो. इकबाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कराटे एसोसिएशन के संरक्षक रितुराज राजावत ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को आत्मसुरक्षा में निपुण बनाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। बताया कि आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में होने वाले मुकाबले में सात प्रतिभागियों को प्रदेशस्तर के लिए चुना जाएगा। चैंपियनशपि में पवन, नम्रता, नंदिता, रोहित कुमार, रवींद्र पाल, निखिल व प्रांजल का चयन हुआ है, जो प्रदेशस्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने को भेजे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर प्रियांशी, पवन आर्या, शिवा वर्मा, आर्यन, समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत चक्रवर्ती, गगन प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें