फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में शंखध्वनि के साथ गूंजे मातारानी के जयकारे

Sun, 21 Oct 2018 09:50 PM IST
महोबा
विज्ञापन
महाआरती में शंखध्वनि के साथ गूंजे मातारानी के जयकारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महाआरती का आयोजन किया गया। शंखध्वनि के साथ मातारानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।  भक्तों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।      
विज्ञापन

शहर के अंबे गेस्ट हाउस में आयोजित महाआरती में नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भारी-भीड़ जुटी रही। शंखध्वनि करते हुए समर्पण स्तुति से मां जगदम्बा की दिव्य महाआरती की गई। इस मौके पर महिला संगठन की जिलाध्यक्ष राजकुमारी राजपूत ने कहा कि मां की साधना और सत्य के रास्ते पर चलने से मानव का कल्याण हो रहा है। नशा व मांसाहार से मुक्त होकर चरित्रवान जीवन जीने की कला सिखाई जा रही है। उन्होंने नारी शक्ति को जागृत करते हुए जनजागरण में आपने आपको समर्पित करने की अपील की। टीम प्रमुख पूरनलाल कुशवाहा ने साधना क्रियाओं की जानकारी देते हुए कहा कि धर्मरक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्र रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहे। जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुन्नालाल धुरिया, अखिलेश कुमार शिवहरे, गोविंद, मातादीन, धनश्याम, भीषम सिंह, पूरनलाल, रामबाबू समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें