महोबा। संत कबीर अमृतवाणी सत्संग समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के कबीर आश्रम में अमृतवाणी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने कबीरी भजन सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मऊरानीपुर से आए संत मणिदास ने कहा कि चार वेद, छह शास्त्र व 18 पुराणों का सार है जीवन में सत्य का आचरण अपनाते हुए समाजसेवा करना है।
सत्संग कार्यक्रम में वीरभूमि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि सत्संग से नैतिक, आध्यात्मिक व धार्मिक शक्ति प्रदान होती है।
सत्संग में कंछेदीलाल पुरवार ने भजन मोको कहां ढूढ़े बंदे मैं तो तेरे पास सुनाया तो रामअवतार सेन ने कबीरा कब से भयो बैरागी भजन सुनाया। पं. हरीशंकर नायक व कवि विदेश विद्यासन ने भी कबीरी भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर शिवपाल, लालूराम राजपूत, चंद्रभान, अच्छेलाल, रामगोपाल अनुरागी, किशोरदादा पुरवार सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
आध्यात्मिक शक्ति से बनता है सत्य का वातावरण
- कबीरी सत्संग कार्यक्रम में भजन सुनकर भावविभोर हुए भक्त