फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने अपने दौरे के आखिरी दिन डीएम की उपस्थिति में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की शिकायतें सुनीं। जिला आबकारी अधिकारी और खनन अधिकारी के कार्यो पर असंतोष जाहिर किया। पेयजल आपूर्ति की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जबकि यहां से हमीरपुर, बाँदा, चित्रकूट, छतरपुर, हाथरस जिलों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। जिले में 45 वर्ष से ऊपर के 50 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। प्रभारी मंत्री ने कोविड के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किये उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पेयजल, विद्युत, राशन कार्ड, अवैध शराब की बिक्री, अवैध खनन आदि के बारे में अवगत कराया गया। अवैध शराब की बिक्री को लेकर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए और स्टॉक और बिक्री के आंकड़े तलब किए जाए। डीएसओ को निर्देश दिए कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राशन मिले और घटतौली आदि को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। एडीएम नमामि गंगे को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह मनमानी न करें और शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, को-ऑपरेटिव के चैयरमेन चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर पालिका महोबा चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, सीएमओ डॉ एम के सिन्हा, एएसपी आर के गौतम, एसडीएम सदर मो. अवेश, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपाल व जेई पर कार्रवाई के निर्देश
महोबा। प्रभारी मंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ग्राम भंडरा के लेखपाल व बिजली विभाग के जेई खरेला अंबिका पटेल पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी का भी उत्पीड़न न होने पाए, जो अधिकारी, कर्मचारी जानबूझकर कर लोगों का शोषण करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार हिचक नहीं होनी चाहिए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें