फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र डबल लॉक में रखे

Sat, 25 Jul 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है। चुनाव की तैयारियों के चलते रैपिड सर्वे का कार्य घर-घर जाकर पूरा करा लिया गया है। निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर भेज दिए हैं, जिन्हें डबल लॉक में रखा दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते चुनाव कार्यालय में खासी चहल-पहल बढ़ गई है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य 13 जुलाई को पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट जिला पंचायत राज कार्यालय को दे दी गई है। ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि सात  अगस्त तक तैयार की जानी है। आठ अगस्त को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस दफा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 868 बूथ बनाए गए है, जहां पर करीब 5 लाख 70 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में 849 बूथों पर 5 लाख 96 हजार मतदाताओं ने वोट डाले थे। अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपि तैयार कर मूल सूची में समाहित किया जाएगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद का नाम  -       मंगाए गए बैलेट पेपर     
प्रधान      -               64700
ग्राम पंचाय सदस्य -      691600
क्षेत्र पंचायत सदस्य -     691700
जिला पंचायत सदस्य -   688400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें