खेत में तालाब खुदाई का कार्य करते श्रमिक।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले की 273 ग्राम पंचायतों में 507 तालाबों की खोदाई मनरेगा से शुरू हो गई है। यह तालाब पेयजल संकट को दूर करेंगे।
बुंदेलखंड के महोबा जिले में पेयजल व सिंचाई की समस्या वर्षों से चली आ रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही खेत तालाब योजना का मकसद वर्षा जल संचयन और खेत में ही किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना है।
इसको लेकर कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने जिलास्तरीय बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो तालाब खुदवाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत खोदाई का कार्य शुरू हो गया है।
हालांकि खोदाई की रफ्तार धीमी है। परियोजना अधिकारी चित्रसेन सिंह ने बताया कि चारों ब्लॉकों में अभी तक 507 खेत तालाब की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है।