फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Tue, 26 Nov 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भंडरा तिराहे के पास आगे चल रहे ट्रक से ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार ग्रामीण पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

हमीरपुर के शहूरपुर डांडा गांव निवासी शिवकुमार (50) सोमवार की दोपहर बाइक से मध्यप्रदेश के छतरपुर से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर भंडरा तिराहा के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक ट्रक के साइड से टकरा गई। इससे बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया और पिछला पहिया कुचलते हुए निकल गया।
दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने ट्रक को रोकते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें