महोबा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा रोडवेज की बसों में कुंभ मेले की झलक दिखेगी।
जनपद प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में जाने से पहले महोबा डिपो की बसों पर कुंभ के बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। बसों को भगवा रंगा जा रहा है। इसके साथ ही बसों में धार्मिक गीत भी बजाए जाएंगे।
रोडवेज महोबा डिपो के बेड़े में 94 निगम और 15 अनुबंधित बसें संचालित हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि माह जनवरी में डिपो से 88 बसों को जनपद प्रयागराज भेजा जाएगा।
बीएस-6 38 बसों को छोड़कर कुछ पुरानी बसें लाल व सफेद रंग में हैं। इन बसों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। (संवाद)