फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक फंसने से सात घंटे लगा रहा जाम

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ अजनर मार्ग पर रेलवे पुल के पास ओवरलोड ट्रक फंस जाने से घंटों जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुलपहाड़ अजनर मार्ग पर ओवरलोड ट्रक निकलते समय रेलवे गेट नंबर 412 के पास कच्चे में उतरने के कारण फंस गया। जिससे चरखारी, कुलपहाड़, बेलाताल, अजनरर आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंसे
विज्ञापन


रहे। सात घंटे तक ट्रक को हटवाए जाने की पुलिस प्रशासन ने भी कोई जहमत नही उठाई। जिससे इस मार्ग पर चलने वाली तमाम बसें, ट्रक व अन्य वाहन फंस गए। इससे यात्री खासा परेशान रहे। प्रशासन द्वारा जाम खुलवाने की कोई पहल न किए जाने से नाराज यात्रियों ने उतरकर जमकर हंगामा काटा। हंगामे की जानकारी मिलने पर कुलपहाड़ और बेलाताल की

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रकों को आगे पीछे कराकर रास्ता बनवाया। इसके बाद करीब तीन बजे जाम खुला। जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह आठ बजे से लगा जाम घंटों न खुलने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तमाम यात्री भूखे प्यासे जाम खुलने के इंतजार में इधर उधर टहलते रहे। पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में खासा गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें