जिले में डायरिया प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा डायरिया से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राइवेट अस्पतालों में भी डायरिया से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बदले मौसम के मिजाज से डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजानगर
निवासी पूरन 80 पुत्र कलुआ को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, भटीपुरा निवासी मयंक, दोहरे रैकवार, राशिद शेखूनगर निवासी क्रांति पठा निवासी गोमती रैकवार, अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसी तरह प्राइवेट अस्पतालों में भी डायरिया से पीड़ित मरीजों की भरमार है। बुखार और डायरियों के मरीजों की भारी भीड़ जुटने से प्राइवेट डाक्टर चांदी काट रहे है। सुबह से शाम तक अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है।