फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे मकान में घुसा, दो कारें और जनरेटर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा कबरई के किदवईनगर में सड़क किनारे बने मकान में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। इससे वहां खड़ी दो कारें, जनरेटर और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मोहल्ला किदवईनगर निवासी बलवीर यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे जनपद कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके घर के बाहर खड़ी दो कारों और जनरेटर में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे उसे भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें