फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे की बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक सप्ताह से आसमान से निकल रही तेज धूप के बाद शनिवार की दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हुई। आधा घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने हाल-बेहाल कर रखा था। दोपहर करीब दो बजे तेज हवाएं चलने के साथ आसमान पर बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। मौसम खुशगवार होने पर गर्मी से परेशान लोगों ने घरों से बाहर निकल बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन

उधर कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है इस बार मानसून समय से आने और बेहतर बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें