महोबा। माधवगंज गांव में अनुसूचित जाति के दूल्हा अलखराम को घोड़ी चढ़ने की तमन्ना को पूरी करने के लिए विभिन्न संगठन उसका समर्थन कर रहे हैं। वहीं गांव में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दूल्हा अलखराम समेत 90 लोगों को पाबंद किया है।
थाना प्रभारी महोबकंठ सुनील तिवारी ने बताया कि माधवगंज गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दूल्हा अलखराम समेत अमर सिंह, माखन, यशपाल, मातादीन, गयादीन,पूरन, हरिओम, हरिदास, हीरालाल, मनीष, सुरेंद्र ,राजकुमार, मइयादीन, विकास, संदीप, रतीराम, जगतराम 90 लोगों को पाबंद किया गया है।
गौरतलब हो कि माधवगंज गांव में अनुसूचित जाति के दूल्हा अलखराम के पिता गयादीन 18 जून को शादी में अनहोनी की आशंका को लेकर थाना महोबकंठ में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी। अलखराम ने बताया कि पुलिस ने पूरे परिवार को पाबंद कर दिया है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष आकाश व कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजराज ने फोन पर बात कर हालचाल लिया है।