फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी के पहले दिन बंद रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने सख्ती बरती। चाय-पान की खुली दुकानों को लाठी फटकार कर बंद कराया। सड़क पर बेवजह घूमने पर 48 से 7,500 रुपये जुर्माना वसूला और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 26 वाहनों के ई-चालान भी किया।
विज्ञापन

600 से कोरोना के सक्रिय मरीज होने पर एक जून से जिले में पांच दिन का लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया है लेकिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन मुख्य बाजार की दुकानें सुबह से बंद रहीं लेकिन मुख्य मार्गों की चाय-पान की दुकानों के अलावा सब्जी, फल ठेलिया सड़कों पर नजर आए।
सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर खुलीं इक्का-दुक्का दुकानों को डंडे फटकार कर बंद करा दिया। सीओ रामप्रवेश राय ने शहर व कस्बा कबरई का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। बाजार में सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें