फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 दिन के अंदर पासपोर्ट का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एएसपी वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस मोबाइल पासपोर्ट सेवा शुरू की गई। सोमवार को प्रभारी पासपोर्ट रशीद व सुनील यादव ने एप चालू कर सभी एसओ, कंप्यूटर ऑपरेटर व मुंशियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि अब 10 दिन के अंदर पासपोर्ट सत्यापन होगा। जनता को पासपोर्ट बनवाने को भटकना नहीं पड़गा। प्ले स्टोर से एप इंस्टाल करें और पुलिस अधिकारी एक सप्ताह के अंदर सत्यापन करेंगे। बताया कि अब पासपोर्ट बनवाना आसान हो गया है। यूपी में अभी तक यह सुविधा सिर्फ 4-5 जिले में ही थी। अब महोबा का भी नाम जुड़ गया है। प्रशिक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुर जायसवाल, रहमान रशीद व आरक्षी प्रवीण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें