महोबा। कस्बा जैतपुर के नयापुरा मोहल्ला निवासी गोरेलाल बरार मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार की सुबह हाई वोल्टेज के बाद शॉर्टसर्किट के कारण मकान में आग लग गई। परिजनों ने मकान से बाहर निकल किसी तरह जान बचाई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ पाए।
गोरेलाल ने बताया कि आग लगने से टीवी, मोबाइल, गृहस्थी का सामान व कपड़े समेत करीब 80 हजार रुपये कीमत का माल जलकर बर्बाद हो गया। हादसे की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों व लेखपाल को दी है।