फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली का आरोप लगा दंपति का हंगामा, बैंक के बाहर कर्मचारी व दंपति में नोकझोंक देख लगा मजमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर दंपति ने बैंक के बाहर हंगामा काटा। कर्मचारी से नोकझोंक देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाराजपुरा निवासी इंद्रपाल अपनी पत्नी देवकी का आधार कार्ड बनवाने एक बैंक में संचालित काउंटर में पहुंचे। जहां कागजात जमा करने के बाद कर्मचारी से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर नोकझोंक शुरू हो गई और कर्मचारी व दंपति बैंक के बाहर निकल गए।
हंगामा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दंपति का आरोप है कि आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी ने पहले 500 रुपये की मांग की। पैसे देने पर दो हजार रुपये और लगने की बात कही। विरोध पर आधार कार्ड न बनाने की धमकी दी। उन्होंने कर्मचारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। शोरगुल सुनकर बैंक में तैनात गार्ड मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें