फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत होने से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर ग्राम अजनर में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर के थाना लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम झिन्ना निवासी हरीचरन रैक्वार (30) पुत्र सरमन बाइक से साथी अनाड़ीलाल अहिरवार (45) पुत्र भुलिया के साथ बाइक से ग्राम लुगासी जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां हरीचरन की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें