ुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम कनौरा में हिस्ट्रीशीटर के पास अवैध असलहा होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस का पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं ने विरोध किया। हालांकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। बाद में असलहा बरामद न होने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया।
थाना महोबकंठ के ग्राम परापातर निवासी गुलाब सिंह हिस्ट्रीशीटर है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी संध्या के साथ रिश्तेदारी में ग्राम कनौरा गया था। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कनौरा में आए हिस्ट्रीशीटर के पास अवैध असलहा है। सूचना पर थाने के एसआई रामकिशोर पुलिस फोर्स के साथ ग्राम कनौरा पहुंचे और विनोद कुमारी के घर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी संध्या व परिवार की अन्य महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस ने घर से हिस्ट्रीशीटर व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया और थाना महोबकंठ ले आई। जहां हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की गई लेकिन कोई असलहा बरामद नही हुआ। थानाध्यक्ष महोबकंठ आनंद कुमार का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के पास कोई असलहा नही मिला। दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
समाप्त