महोबा। रेलवे स्टेशन महोबा के प्लेटफार्म नंबर दो पर साधु का संदिग्ध हालात में फांसी पर झूलता शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले में रस्सी का फंदा पड़ा होने और शरीर का निचला हिस्सा जमीन पर टिके होने से घटना हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्लेटफार्म पर उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों ने एक साधु को टिन शेड से रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता देखा। मृतक की जेब से जिला अस्पताल का एक पर्चा बरामद हुआ। जिसमें उसका नाम भगवानदास उम्र 90 वर्ष अंकित मिली। मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के कस्बा ज्योराहा निवासी भगवानदास के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष विनय कुमार साहू का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मृतक साधु वेश में था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।