आग की घटना के बाद खाक गेहूं की फसल
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। धरवार गांव निवासी रामलाल पाल ने अपने तीन बीघा खेत पर गेहूं की फसल बोई थी। फसल पूरी तरह पककर तैयार हो गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते फसल की मड़ाई नहीं हो सकी। मंगलवार देर शाम खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेत में आग लग गई।
आग की लपटे देख किसान दौड़ पड़े और पंपिंग सेट चलाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में हजारों की क्षति होने से पीड़ित किसान परेशान है। उसने राजस्व विभाग को मामले की सूचना देते हुए आग की घटना में हुई क्षति का आंकलन कराकर सहायता दिलाए जाने की मांग की है। संवाद