फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के एक क्रशर प्लांट में युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगा ली। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खन्ना के चिचारा निवासी राजेश (25) पुत्र शंकर कबरई स्थित एक ग्रेनाइट सेंटर में मुनीम था। प्रतिदिन गांव से क्रशर प्लांट जाता था। उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। युवती की एक साल पहले शादी हो जाने से वह परेशान रहता था। कुछ दिन पहले परिजनों ने राजेश का रिश्ता भी तय कर दिया था।
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद वह और परेशान हो गया। रोज की तरह बुधवार को क्रशर प्लांट पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंदर से कमरा बंद होने के कारण किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। सुबह 11 बजे दूसरे कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजा खटखटाया गया। मगर कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के परिजनों का कहना है कि वह एक युवती से प्रेम करता था। लड़की सजातीय न होने के कारण उससे शादी नहीं कराई गई। युवती की शादी के बाद वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें