फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों की डूबकर मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के प्रकाश बम्हौरी में दो चचेरे भाइयों की पानी में डूबकर मौत हो गई। दोनों भाई रविवार दोपहर गांव के बाहर स्थित पत्थर खदान के एक गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाने गए थे। त्योहार के दिन चचेरे भाइयों की मौत से कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश, छतरपुर के ग्राम प्रकाश बम्हौरी निवासी गोलू (09) पुत्र राजबहादुर कुशवाहा अपने चचेरे भाई मनीष (10) पुत्र मंगल के साथ रविवार दोपहर 12 बजे घर से निकल गया था। शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर स्थित पत्थर खदान के एक गड्ढे में भरे बारिश के पानी में बच्चों के डूबने की आशंका होने पर ग्रामीणों ने तलाश की तो दोनों को बाहर निकाला।
दोनों की सांसें चलने पर परिजन व मध्यप्रदेश पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा लाई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। गोलू के भाई भूपेंद्र ने बताया कि उनके पिता राजबहादुर खेती किसानी का काम करते हैं। गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से उनकी मौत हुई है। त्योहार पर दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें