फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, जाना मरीजों का हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दीवाली पर्व पर रविवार दोपहर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल की सफाई का बारीकी से निरीक्षण कर वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्यापार मंडल द्वारा प्रतिदिन तीमारदारों को भोजन वितरित किया जा रहा है। रविवार को दीवाली पर्व होने के चलते व्यापारियों ने मरीजों को फल बांटकर जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी अचानक अस्पताल पहुंच गए और मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। भोजन की गुणवत्ता ठीकठाक पाई गई। डीएम व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ मरीजों को फलों का वितरण किया।
निरीक्षण दौरान डीएम ने अस्पताल में बेहतर सफाई रखने व मरीजों को अस्पताल से ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को किसी भी हालत में बाहर की दवाएं न लिखी जाए। शिकायत मिलने पर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, फार्मासिस्ट वीरसिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद पुरवार समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें