फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: छह माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ लापता, मरीज परेशान

Thu, 25 Sep 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में छह माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ के लापता रहने से मरीजों को परेशानी हो रही है। इससे मरीजों को बांदा और झांसी आदि जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार को दिव्यांग कल्याण यूनियन के प्रदेश सचिव ने सीएमएस को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर के नियमित बैठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दिव्यांग कल्याण यूनियन समिति के प्रदेश सचिव यशपाल सिंह परिहार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पवन कुमार अग्रवाल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में छह माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ओपीडी में डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं। बाहर से महंगी दवा लिखते हैं। अस्पताल में कई लोग ऐसे हैं जो मरीजों से सुविधा शुल्क लेते हैं। स्वास्थ्यकर्मी ड्रेस कोड में नहीं रहते है। सरकारी डॉक्टर घर पर मरीजों से फीस लेकर देखते हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है। सीएमएस डॉ. पवन कुमार का कहना है कि डॉक्टर के उपस्थित न होने को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की गई है। शासन स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें